स्टील कंपनी जय बालाजी की नेक पहल

स्टील कंपनी जय बालाजी की नेक पहल

दुर्गापुर :देशभर में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. लोगों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा झंडा फहराया. इसी क्रम में पश्चिम बर्दवान की स्टील कंपनी जय बालाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पूरी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ तिरंगा झंडा फहराया इसके अलावा इस दिन जय बालाजी ग्रुप द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. कंपनी के अधिकारियों ने दुर्गापुर के ईएसआई हॉस्पिटल में सभी मरीजों को फल वितरीत किया। इस अवसर कंपनी के ग्रुप मानव संसाधन प्रमुख श्री आलोक ने कहा कि जय बालाजी इंडस्ट्रीज हमेशा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के लोगो की उन्नति के लिए निरंतर सहयोग करता है। इस अवसर पर ईएसआई हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर बक्शी,कंपनी के आई आर प्रमुख सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0